वैशाली :आगलगी में घर राख
रिपोर्ट -राजा बाबू

महुआ-प्रखंड के शेरपुर छतवारा गांव में आग लगने से कई घर जल कर राख हो गया।मिली जानकारी के अनुसार शेरपुर छतवारा पंचायत में गुरुवार की शाम खाना बनाने के दौरान अचानक लगी आग से अकलू भगत समेत 8 लोगो का घर जलकर खाक हो गया.इस घटना में 10 लाख की क्षति बताई गई है.खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया .घटना के बाद पीड़ित परिवारों के चीख पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है,अभी तक सरकारी स्तर पर मुआवजा नही दिए जाने के कारण पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को विवश है।