वैशाली :अवकाश प्राप्त शिक्षक को गोली मार किया जख्मी
बिदूपुर
थांना के खपुरा गांव में गत 3 दिसम्बर रविवार के देर रात्रि में घर में घुस कर हुई अवकाश प्राप्त शिक्षक सहदेवई राय की आपराधियो ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था।जख्मी शिक्षक राय कि पी एम सी एच में इलाज के दौरान मृत्यु मंगलवार के सुबह हो गयी।उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।वही परिवार में कोहराम मच गया।मंगलवार के शाम चार बजे के करिब पोस्टमार्टम के बाद मृतक शिक्षक का शव उनके पैतृक आवास पर जैसे ही पहुंचा,की शव को देखने के लिए सैकड़ो लोगो की भीड़ जुट गए।मृतक सहदेव राय हमेशा आन्याय के विरुद्ध लड़ाई लड़ते रहे थे।सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे।इस घटना से पूरे गांव में दहशत के माहौल कायम हो गये है।उनके आवास पर पहुंचे सभी लोग ईस धटना को कायरता पूर्ण बताया।उनके परिजन का रोते रोते हाल बेहाल हो गया था।इस घटना की क्षेत्र वासियो ने तीव्र निंदा किया है।उनके हत्या पर निंदा एवम शोक वयक्त करने वालो में पूर्व पँचायत समिति सदस्य सरोज कुमार निराला,ललन पासवान, सत्यानन्द भगत,दिनेश राय पूर्व मूखीया,मुखिया पार्कली देवी आदि है। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन निरन्तर गशत कर रही है और छापामारी कर रही है।इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन भी काफी बेचैन दिख रही है।थांना अध्यक्ष रितेश मण्डल ने बतया की शीघ्र ही कांड में संलिप्त ध्त्यारे की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।




Recent Comments