वैशाली:उपभोगताओं के शिकायत पर एमओ ने पैक्स जन वितरण दुकान की किया जांच । । 
बिदूपुर
स्थानीय प्रखण्ड के आमेर पँचायत के पैक्स जन वितरण प्रणाली की दुकान  की जांच एम ओ ने उपभोक्ताओं  की  शिकायत पर किया।जांच के क्रम में एम ओ  ने उपभोक्ताओं से स्वयं पूछताछ  किये।जांच स्थल पर  रेखा देवी के पति विनोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया की उन्हें एक माह के भी राशन नही दिए गए है।वही  कार्ड धारी शिवदुलारी देवी के परिवार के सदस्य मनमोहन कुमार  ने आरोप लगाया कि डीलर द्वारा  एक माह के ही  राशन दिए गए जबकी  कार्ड पर जून जुलाई के  चढ़ा दिए गये है। इस तरह के एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओ ने आरोप लगाए  है।ईस सम्बन्ध में एम ओ संतोष  कुमार ने बतया की  कार्ड धारी के शिकायत के आलोक में  जांच की जा रही है।जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।