
वैशाली: अग्नि सुरक्षा परामर्श व मॉक ड्रील का कार्यक्रम आयोजित
महनार- महनार अग्नि शामक दल द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्रों के बीच अग्नि जागरूकता सुरक्षा परामर्श एवं मॉक ड्रील का कार्यक्रम आयोजित किया गया।अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने छात्राओं एवं विद्यालय के कर्मियों को विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और सुरक्षा के बारे में बताया और मॉक ड्रील करके दिखाया भी गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से अग्नि शामक दल के लोगों ने अगलगी के समय कैसे अपने को बचाया जाये इसके गुर भी सिखाये साथ ही रसोई घर में गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय किस-किस प्रकार की सवधानियों को करना चाहिए इस विषय पर भी मॉक ड्रील करके बताया गया।कार्यक्रम में अग्नि शामक पदाधिकारी विजय कुमार प्रेमी, वीरेंद्र सिंह, संजीत कुमार, धर्मेंद्र पासवान, संजीत सिंह, दिलीप पासवान के अलावे विद्यालय के सचिव किशोर कुमार, प्राचार्य सौरव कुमार ‘पिकलु’, नर्मदेश्वर मिश्र, तन्नू झा सहित अन्य शामिल हुए।




Recent Comments