जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में पति-पत्नी सहित छः लोग घायल
तरैया(सारण):03.06.2018:
हरखपुरा गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में पति-पत्नी सहित छः लोग घायल हो गए है।घायलों में भरत राय, उनकी पत्नी कौशल्या देवी,अरविन्द कुमार यादव,साधु राय, ध्रुप राय एवं अच्छेलाल राय शामिल है।सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है।दोनों पक्ष के घायलों द्वारा एक-एक शिकायत प्रतिवेदन थाने में दिया गया है।घायल भरत राय का कहना है कि उनके पिताजी 1962 ई०में पाँच कट्ठा आठ धुर जमीन बैनामा करवाये है।जिसे पड़ोसी हड़पना चाहते है।वही दूसरे पक्ष के लोगो का कहना है कि उक्त जमीन में हमलोगों का भी हिस्सा है।जिसे भरत राय हड़पना चाहते है।इसी को लेकर विवाद के कारण रविवार को मारपीट हो गया।जिसमें दोनो पक्षो से छः लोग घायल हो गये है।