मशरक। मशरक बाजार के महावीर चौंक बस स्टैंड पर शनिवार की सुबह अनियंत्रित ओभर लोड बालू लदे ट्रक के नीचे मोटरसाइकिल के दबने से दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी में ले जाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देख छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों घायल युवक की पहचान सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार के राजू साह के छबीस वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और दूसरा भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बाका जुअर गांव निवासी भोला भारती के छब्बीस वर्षीय पुत्र अमन भारती के रूप में हुई। दोनों सुबह में पल्सर मोटरसाइकिल से पटना जा रहें थें। कि मशरक महावीर चौक पर छपरा के तरफ से आ रही अनियंत्रित ओभर लोड बालू लदे ट्रक के नीचे आ गये। अमन पटना में रहकर पढ़ाई करता है वही सोनू पढ़ाई के साथ होस्टल चलाता है। मामले में जानकारी होते ही थाना पुलिस से दारोगा राम अशीष प्रसाद, जमादार श्याम बिहारी पांडेय, अशोक चौधरी ने पहुंच घायल के इलाज में मददगार बनते हुए एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया और बालू लदे ओभरलोड ट्रक और दबे मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया।