
विवेकानंद जी की 156 वी जयंती मनाई गई
बिदूपुर(वैशाली): बिदूपुर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा वैशाली जिला अध्यक्ष क्रीड़ा मंच हरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जी की 156 वी जयंती मनाई गई इस अवसर पर फूल माला चढ़ाकर सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी को याद किया एवं इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष क्रीड़ा मंच हरेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन परिचय युवाओं के लिए आदर्श है २५ वर्ष की कम उम्र में विदेशों में भारत माता का परचम लहराने का अनमोल कार्य किया था जिससे आज भी भारत के लोग गौरव गाथा के रूप में याद करते हैं इस अवसर पर प्रोफेसर प्रमोद शर्मा लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, अरुण सिंह, संजय कुमार, सिंह ,अमोद शर्मा, संजीव कुमार, मृत्युंजय कुमार ,चंद्रकांत भास्कर सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments