1 का शव बरामद 2 की खोज जारी
पूर्णिया/संवाददाता 

छठ पूजा नहाय खाय के पहले मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। शहर के सदर थाना के काली मंदिर घाट के पास सौरा नदी में डूबने से तीन युवक की मौत हो गई।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक बच्चे को बचाने के दौरान तीन युवक डूब गये। सिटी कालीबाड़ी में नहाय खाय के दौरान घाट पर काफी भीड़ थी। नहाने के दौरान गहरे पानी मे जाने से एक बच्चा डूबने लगा। जिसे देख वार्ड 19 भूतनाथ मंदिर निवासी राजा कुमार उसे बचाने पानी मे उतर गया, उसने बच्चे को तो बचा लिया मगर खुद डूबने लगा। राजा को डूबते देख उसका दोनो दोस्त गोलू और रोहन भी पानी मे उतर गया। पानी ज्यादा होने की वजह से तीनों अचानक नीचे समा गया। लोगो के द्वारा हल्ला  करने पर वही पास ही एसडीआरएफ टीम ने सभी की खोज शुरू कर दी जिसमे नदी में डूबे एक युवक राजा कुमार का शव बरामद हुआ है जबकि दो युवकों की तलाश जारी है। एसपी निशान्त तिवारी ने बताया कि बच्चे को बचाने के दौरान ये हादसा हुआ है। एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। बताया जाता कि नहाय खाय के दिन तीनों दोस्त नदी में स्नान कर रहा थे तभी स्नान के दौरान एक बच्चा डूबने लगा।
बच्चा को बचाने के दौरान तीनों युवक नदी के गहरे पानी में चले गये और डूब गये। मृतक राजा कुमार माता-पिता का इकलौते पुत्र था। इस हादसे के बाद से शहर में मातमी सन्नाटा पसरा है। सभी युवक आपस मे दोस्त थे और शहर जे ही भुतनाथ मंदिर के निवासी थे। तीनो के यहाँ छठ पूजा होना था। मौत की खबर पाकर सभी के परिजन नदी के पास दहाड़ मार रो रहे थे।जिससे वहां का माहौल गमनीन हो गया था।