डुमरी पंचायत को ओडीएफ करने की कवायद तेज, बीडीओ ने किया ग्रामीणों के साथ किया बैठक
तरैया(सारण):11.09.2018।
पंचायत भवन उसरी में बीडीओ राकेश कुमार ने डुमरी पंचायत को ओडीएफ घोषित करने के लिए ग्रामीणों के साथ एक बैठक किया।जिसमे बीडीओ ने सभी ग्रामीणों को अपने-अपने घर मे शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया।बीडीओ ने बताया शौचालय बनवाने वाले लाभुक को सरकार 12000 प्रोत्साहन राशि दे रही है।घर-घर शौचालय का निर्माण करें और पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति दिलाये।बीडीओ ने कहा कि घर-घर शौचालय बनवाये और अपने घर गाँव को स्वछ बनाये।शौचालय का उपयोग करने से क्षेत्र में गंदगी नही फैलेगी और जब गंदगी नही फैलेगी तो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भी हमे मुक्ति मिलेगी।शौचालय बनवाने के लिए जागरूकता सभा के माध्यम से लोगो को बीडीओ ने प्रेरित किया।उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु,बीडीसी साबिर हुसैन,शशि कुमार सिंह,चंदन कुमार सिंह,हिरालाल ठाकुर,नंदकिशोर महतो,सुबालाल राय, विनय सिंह व अन्य मौजूद थे।