विभूतिपुर के केराई वार्ड संख्या 05 में हर घर नल-जल योजना का हुआ शुभारंभ
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर)प्रखंड के केराई वार्ड संख्या पाँच में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत हर घर नल जल योजना का शुभारंभ वार्ड सदस्य नीलम कुमारी ने भूमि पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ किया।इस दौरान उन्हौने बताया की इस योजना के तहद स्वच्छ जल मुहैया कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है।इस योजना से यहाँ के लोगों को पेयजल कि समस्या से निजात मिलेगी।
साथ हीं कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए वार्ड सदस्य रिंकु देवी ने कहा कि इसक्षेत्र मे जल की बड़ी समस्या हो जाती है।इस योजना के क्रियान्वयन से सभी लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा।इससे लोगों को दुषित जल से होने वाली बीमारियों से निजात भी मिलेगी।इसे सही तरीके से समाज मे लागू करने की आवश्यकता है।मौके पर उप मुखिया अशोक कुमार ,वार्ड सदस्य राम सगुन महतो,प्रदीप प्रेमी, सुरज सिंह ,चन्द्रवीर कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।