मांझी(सारण)। रविवार को मांझी थाना पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से शराब से लदी एक कार जब्त की है। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक दिघवारा थाना क्षेत्र का राहुल कुमार बताया जाता हैं। मिली जानकारी के अनुसार बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान उतर प्रदेश की तरफ से एक सफेद रंग की कार आ रही थी कार को रोक जांच किया गया तो उसके अंदर 120 पीस वीयर बरामद किया गया। बरामद शराब की मात्रा 60 लीटर बतायी जाती है। गिरफ्तार चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।