विभागीय आदेश के दो महीनों बाद भी किसी भी पंचायत में नही खुला आरटीपीएस काउन्टर

#दूर दराज के लोग बरसात में प्रखण्ड कार्यालय आने को मजबूर,दलालों के झांसे में फस रही भोली भाली जनता
✍परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर, सीवान :बिहार सरकार पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा का स्पष्ट निर्देश की बिहार के कुल सभी 8386 पंचायतों में 15 जुलाई तक आरटीपीएस काउन्टर चालू हो जाने चाहिए ।जिसका अंतिम तिथि 15 अगस्त हैं।राज्य सरकार के त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण हेतु संकल्प हैं।त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के अनुसार बिहार पंचायतीराज अधिनियम में सभी पंचायत के कार्यालय सभी कार्यदिवस में विधिवत सरकारी कार्यालयों की भांति संचालित होंगी।जिससे आवाम को अपने पंचायत कार्यालय पर जाति, आय,निवास,जन्म,मृत्यु, वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा करने की सुविधा के आदेश जारी हुए दो महीनों बाद भी रघुनाथपुर प्रखण्ड के एक भी पंचायत में आरटीपीएस काउन्टर चालू नही हो सका है।
प्रखण्ड क्षेत्रों के दूर दराज के लोग बरसात के दिनों में तमाम योजनाओं का लाभ लेने के लिए आरटीपीएस काउन्टर पर आवेदन जमा करने प्रखण्ड मुख्यालय पर आ रहे हैं।जिस दरम्यान दलालों के चंगुल में भी फस जा रहे हैं।
इस संदर्भ में बीडीओ सन्तोष कुमार मिश्रा से जब पूछा गया तो 16 पंचायतों में से करीब 11 पंचायतों(पंचायतों के बिना नाम बताए) में आरटीपीएस काउन्टर चालू होने की बात बताई गई।जबकि मीडिया ट्रायल में कुछ पंचायतों में आरटीपीएस काउन्टर चालू करने की व्यवस्था बन गई है, जो 15 अगस्त को चालू होगा।यानी एक भी पंचायत में उक्त सेवा का लाभ लोगो को नही मिल पा रहा।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि अगर एक भी पंचायत में आरटीपीएस काउन्टर की सेवा लोगो को नही मिल रही है तो खेद का विषय है।संज्ञान में लेते हुए जांच करवाने की बात कही।