जनता दरबार में भूमि विवादों का हुआ निपटारा

# परवेज अख्तर सिवान
बड़हरिया : थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारा के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के दौरान कई विवादों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। सीओ गौरव कुमार और थानाध्यक्ष मनोज कुमार की मौजूदगी में आयोजित जनता दरबार के दौरान आधा दर्जन से अधिक भूमि विवाद के मामले सामने आए। वर्षों से चले आ रहे भूमि विवाद के आधा दर्जन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जनता दरबार मे लौवान, कोइरिगवा, सहबाचक, अटखम्भा, पड़रौना आदि गांव के लोगों ने अपने मामले प्रस्तुत किए, जिसका निस्तारण किया गया। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने मौके पर ही हुए भूमि विवाद के मामले के निस्तारण को लेकर खुशी व्यक्त की। सीओ गौरव कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार भूमि से संबंधित विवाद के त्वरित निस्तारण के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।
……………………………………………