विधुतीकरण योजना में एजेंसी कर्मियों ने लाभुक से मांगे 500 रुपये नही दिया तो पोल नही गाड़ा
तरैया (सारण)
विधुतीकरण योजना में ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली पोल गाड़ने वाली एजेंसी कर्मियों पर लाभुक के घर के समीप 500 रुपया नही देने के कारण पोल नही गाड़ने का आरोप लगा है।ग्रामीण क्षेत्रो में घर-घर बिजली के पोल गाड़ने का कार्यक्रम चल रहा है।अंधरबाड़ी के एक उपभोक्ता शिवबालक सिंह ने आरोप लगाया है कि पोल गाड़ने वाले एजेंसी कर्मी उससे बोले कि आपका बीच गाँव मे घर है।आपको 500 रुपया देना पड़ेगा तब आपके घर पोल हलेगा।तब लाभुक ने कहा कि पोल निःशुल्क गाड़ना है तो रुपया कैसा।जब लाभुक ने रुपया नही दिया तो उसके घर पोल नही गड़ा गया।जिस कारण वह बास के सहारे बिजली का तार टांग कर बिजली जला रहा है।पिड़ित ने इस संबंध में एक शिकायत प्रतिवेदन तरैया जेई को देकर पोल गाड़ने की मांग की है।जेई धर्मवीर कुमार बताया कि पोल गाड़ने का कार्य एजेंसी द्वारा किया जा रहा है।शिकायत की जाँच कर लाभुक के घर शीघ्र पोल लगवा दिया जायेगा।




Recent Comments