
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों निर्दोष छात्र, युवाओं पर दर्ज हैं मुकदमे
छपरा। छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) बिहार राज्य सह सचिव राहुल कुमार यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि नई सेना भर्ती प्रक्रिया (अग्निवीर) के खिलाफ सारण जिला सहित पूरे बिहार में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों निर्दोष छात्र-युवाओं को जबरन उठाकर उनके ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए और उन्हें जेल भेज दिया गया. अब तक किसी भी थाने, पदाधिकारी द्वारा किसी भी मामले में चार्जशीट तक दाखिल नहीं की गई है. उन्हें किसी भी न्यायालय द्वारा दोषी करार नहीं दिया गया है. सैकड़ों निर्दोष छात्र-युवाओं को दोषी करार देकर जिला अधीक्षक एवं थाना अध्यक्षों द्वारा सरकार के स्तर पर इस दिशा में कोई ठोस दिशा निर्देश नहीं मिलने की बात बोलकर गुड चरित्र प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है, जिससे सैकड़ों निर्दोष छात्र-युवा सेना भर्ती, अन्य सरकारी, प्राइवेट नौकरी से वंचित हो रहे हैं. जिससे उनकी भविष्य दांव पर है और आर्थिक एवं मानसिक परेशानी झेलने को विवश है.
छात्र नेता राहुल कुमार यादव ने कहा कि इस गंभीर मामले को जल्द सरकार के संज्ञान में लायेंगे इस दिशा में पहल शुरू कर दी गई है. स्थानीय प्रशासन, विधायक, सांसद, मंत्री से लेकर उप मुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री तक मामले को संज्ञान में लाई जाएंगी और अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया खिलाफ पूरे बिहार में सड़कों, रेलवे ट्रैक पर उतरे छात्र, युवाओं पर दर्ज सभी मुकदमों को वापस लिए जाने, जेल गए सभी व्यक्तियों को सरकारी नौकरी देने, गुड चरित्र प्रमाण पत्र बनवाए जाने को लेकर दिशा निर्देशित करने सहित अन्य कई मांगों को लेकर जल्द सभी लोगों को पत्र लिखकर, व्यक्तिगत मुलाकात कर मांग पत्र सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं हमारी मांगों पर बिहार सरकार ध्यान देगी एवं यथाशीघ्र छात्र, युवाओं के हित में ठोस निर्णय लेगी.
हमारी मांगों पर बिहार सरकार द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आगे आने वाले दिनों में अग्निवीर आंदोलन के सभी नामजद अभियुक्तों, सहित अन्य छात्र, युवाओं के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे.जिसकी पूरी जवाबदेही बिहार सरकार की होगी.




Recent Comments