पानापुर (सारण)बुधवार को स्थानीय विधायक मुन्द्रिका प्रसाद राय ने पोखरा में डूबकर मरे 35 वर्षीय जितेन्द्र कुमार बीन के परिवार को आर्थिक सहयोग किए।बता दे कि रविवार को शौच के लिए गए सेमरी निवासी जितेन्द्र कुमार बीन पोखरा में डुब गया था जिसकी शव एक दिन बाद मिली थी।घटना की सूचना पाकर स्थानीय विधायक पीड़ित परिवार के घर सेमरी पहुंचे जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवार को पाँच हजार रूपये का आर्थिक सहयोग किया।तथा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।मौके पर प्रखण्ड राजद अध्यक्ष अनिल कुमार, उप मुखिया-धर्मेन्द्र कुमार यादव,अर्जुन राय,गुड्डू राम,श्यामदेव राय,हरिनारायण राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।