
छपरा/ तरैया
थाना क्षेत्र के तरैया गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह के पुत्र सन्नी कुमार को छात्र जनता दल यू के तरैया पंचायत के अध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।छात्र जनता दल जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश सिंह पटेल के द्वारा सन्नी कुमार को छात्र जदयू तरैया पंचायत के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।छात्र जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सन्नी कुमार को तरैया पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है।छात्र जदयू के पंचायत अध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाहा,तरैया मुखिया प्रतिनिधि विनोद मांझी,ज्वाला प्रसाद,गुड्डू कुमार,नितेश कुमार,मिंटू मगधीरा, आदित्य कुमार व दीपक कुमार सहित अन्य ने बधाई दिया है।




Recent Comments