लौरिया से राकेश पाण्डेय की रिपोर्ट :-
शुक्रवार के अहल सुबह लौरिया -बेतिया एन एच २८ बी पर बनकटवा के समीप अनियंत्रित ट्रेक्टर के चपेट में आने से सुभाष राम का प्रथम पुत्र संदेश राम की मौत घटनास्थल पर ही गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्देश ओअपने घर जो सड़क के किनारे है, सोया था । सुबह तकरीबन ०४:00 बजे बिस्तर छोड कर घर के दूसरी ओर गया । इतने में बेतिया से लौरिया जा रहे एक अनियंत्रित ट्रेक्टर ने बच्चे को कुचल दिया । और स्वयं ही पास रखे गन्ने के पत्ते से मृत शरीर को छुपाकर घटनास्थल से भागने में सफल रहा।
घटना से आक्रोशित परिजनों तथा ग्रामीणों ने पुलिस के समय से नहीं पहुचने को लेकर एन एच २८ बी को जाम कर दिया । थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेतिया भेजा गया है । इधर मृतक के परिजन के तरफ से आवेदन नहीं आया है, आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।