
विधायक के पहुंचते ही लोगों ने कहा ‘साहब आपन घर में ही कैद होखे से बचाई’
छपरा : आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने गांधी चौक गड़खा रोड के पास स्थित कॉलोनी का जायजा लेने पहुंचे।इस दौरान दर्जनों महिलाओं एवं कॉलोनी निवासियों ने एकसाथ पुलिस लाइन की बाउंड्री की समस्या की शिकायत की और कहा साहेब अपने घर में ही कैद होखे से बचाई।स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस लाइन की बाउंड्री होने से हमारा रास्ता बंद हो जाएगा हमलोगों के आनेजाने का रास्ता भी बंद हो जाएगा,वर्षों से यह हमलोग इस रास्ते से जाते है,लेकिन बाउंड्री होने हम लोग अपने ही घरों में कैद हो जाएगें। इस गंभीर समस्या से अवगत होते ही स्थानीय निवासियों से नक्शा देखने के बाद विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने आरक्षी अधीक्षक से दूरभाष पर बात की और स्थानीय निवासियों की समस्या से अवगत कराया।विधायक के इस पहल के बाद आरक्षी अधीक्षक छपरा ने स्थानीय निवासियों को मिलकर विस्तृत जानकारी देने को कहा।विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि शीघ्र ही इस मुद्दे पर आरक्षी अधीक्षक ने सकारात्मक हल निकालने की बात कहीं है। इस दौरान भाजपा नेता जयप्रकाश वर्मा,राजेश गुप्ता,जीतु सिंह समेत स्थानीय निवासी उपस्थित थें।




Recent Comments