डोरीगंज मे बालू लदें एक ट्रक एवं एक ट्रैक्टर जप्त , एक चालक गिरफ्तार-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण ):
“”””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के तिवारी घाट से पुलिस ने बालु लदें एक ट्रक एवं एक ट्रैक्टर को जप्त किया है साथ ही मौके से ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि सुचना पर की गयी छापेमारी मे तिवारी घाट से बालु लदें एक ट्रक एवं एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है साथ ही मौके से ट्रक चालक मनेर थाना क्षेत्र के हुलासी टोला निवासी धनन्जय राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
वही मौके से पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक फरार हो गया ।
दोनो वाहन के चालक एवं मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।




Recent Comments