
छपरा । शनिवार को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष से वीडियोकॉफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी विधान सभा निर्वाचन 2020 काे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराने के लिए थाना स्तर पर की जाने वाली कार्रवाइयों में तेजी लाने की आवष्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि वैसे प्रत्येक व्यक्ति काे चिन्हित करें जाे मतदान में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं या जिनकी पूवर् में घटित किसी भी घटना में संलिप्तता रही हो। ऐसे सभी लोगाें पर 107 के तहत् कार्रवाई करने का निदेष दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि 107 की निराेधात्मक कार्रवाइ र् के अंतर्गत जिला में कुल 10772 लोगाें के विरूद्ध नाेटिस जारी किया गया है परन्तु अभी तक केवल 1801 लोगाें से ही बंध पत्र भरवाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना स्तर पर इस कार्य में तेजी लाइ र् जाय। सभी अनुमंडल पदाधिकारी प्रतिदिन थाना प्रभारी से बात कर बंध पत्र भरवाने संबंधी समीक्षा करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीओ, एसडीपीओ,बीडीओ सीओ और थाना प्रभारी समन्वय स्थापित कर कार्य कर लें। जिलाधिकारी के द्वारा शत-प्रतिशत शस्त्र सत्यापन करा लेने का निदेश देते हुए कहा गया कि वैसे लोग जिनके नाम पर शस्त्र अनुज्ञप्ति है और वे उनके घर पर नहीं है या मृत हैं उनके परिवार के किसी सदस्य काे सूचित कर दिया जाय और उसके विरूद्ध समुचित कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगाें ने अपने शस्त्रां का सत्यापन करा लिया है उसका प्रतिवेदन उपलब्ध करा दिया जाय। जिलधिकारी के द्वारा शराब विनष्टीकरण का निदेष लेते हुए कहा गया कि लगभग 12 हजार लीटर शराब विभिन्न थानाें में जब्त है जिसे शीघ्र हीं तिथि का निधा र्रण कर विनष्ट किया जाय। इसके साथ हीं अवैध शराब के काराेबार पर पूरी नजर रखी जाय तथा ऐसे मामले पकड़े जाने पर कठाेरदंडात्मक कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया सेक्टर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्त कर दी गयी है जिन्हे मंगलवार दिनांक 15.09.2020 काे 11 बजे से एकता भवन, छपरा में प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम निधार्रित है, जिसके बाद सेक्टर दण्डाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हाे जाएंगे। वीडियोकांफ्रेसिंग में प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों काे निर्देश दिया गया कि केन्द्रीय पारा मिलिट्री फोर्स के ठहराव के लिए काेविड प्रोटोकॉल काे ध्यान में रखते हुए स्थल चिन्हित किया जाय तथा वहाँ उपलब्ध सुविधाओं संबधी प्रतिवेदन काेषांग के नोडल पदाधिकारी अपर समाहत्ता विभागीय जांच काे उपलब्ध करा दी जाय। जिलाधिकारी के द्वारा वाहन जांच के साथ-साथ मास्क का भी नियमित रूप से जांच करने और घाेषित कंटेनमेंट जा ेन में कड़ायी बरतने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक धुरत सायली सावलाराम के द्वारा कहा गया कि कुर्की के लम्बित मामलों का शीघ्र निष्पादन कराया जाय तथा 110 के तहत दी जाने वाली नोटिस का तामिला लाउडस्पीकर या ढाेल-नगाड़ा बजाकर कराया जाय ताकि आस-पास और बगल के गांव2 वाले भी यह जान सकें कि फलां व्यक्ति के विरूद्ध 110 की कार्रवाई हाे रही है। बैठक में जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डीसीएलआर सदर, उप निर्वाचन पदाधिकारीसहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।




Recent Comments