सारण/अमनौर। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनना तय है. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं. उक्त बातें  शनिवार को अपने पैतृक आवास अमनौर में स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने पत्रकार वार्ता में कही.उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन मेंं कोई विवाद नहीं है . सभी मिलकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे. इस बार भी एनडीए का एजेंडा विकास है.विपक्ष दुर-दुर तक कहीं नहीं है. महागठबंधन टूट के कगार पर है. वहां भगदड़ मची है. लोग पार्टी छोड़ कर भाग रहे हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनायेगी. 
स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी के अमनौर आने की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा उनके आवासीय परिसर में लग गई.  शनिवार की सुबह उठते ही सांसद श्री रुडी ने अमनौर पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा पहुंचे .जहां बने रनिंग ट्रैक पर  मौर्निंग वाक किया और पर्यटक स्थल पर किये जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया . वहीं तलाब में तैर रहे बतखोंं व हंसों को दाने खिलाते दिखे.  दुसरी ओर उनके आवास पर जूटे कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा उसके निदान के लिए आवेदन प्राप्त किया. कई विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे नेताओं से भी मिलकर उनके क्षेत्र की चुनावी गतिविधियों पर विचार विमर्श किया.  उक्त मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंटू सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निरंजन शर्मा ,अनिल सिंह , शेखर सिंह, राणा प्रताप सिंह, गंगेशर सिंह, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू बाबा आदि दर्जनों भाजपा व जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.