छपरा।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के द्वारा आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में घूम कर राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया गया। इस क्रम में रामदेव शर्मा डोरीगंज चिराण बिशुनपुरा आदि विभिन्न गांव का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग किया। इस क्रम में उनके साथ डोरीगंज से श्री राम तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु बड़े बुजुर्ग युवा साथ रहे।।