सारण :सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन प्रातः काल प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षण

छपरा-
स्वयंसेवकों ने योग का अभ्यास किया जिसमें उन्होंने विभिन्न आसन जैसे अनुलोम विलोम बटरफ्लाई आदि का अभ्यास कराया ।तथा इससे होने वाले फायदे के बारे में बताया। तत्पश्चात कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ जागो चौधरी के नेतृत्व में परियोजना कार्य के अंतर्गत एन एस एस स्वयं सेवको द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर जन जागरूकता रैली निकाली गई रैली कॉलेज परिसर से शुरु होकर अपने गोद लिए गए गांव दलित बस्ती टाड़ी उत्तरी दहियावां टोला छपरा में जाकर वहां के आम लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया। तत्पश्चात रैली सारण एकेडमी ढाला योगिनियां कोठी होते हुए शहर के नगर पालिका चौक पर पहुंचकर वाहा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी लोगों को अपने आसपास पेड़ लगाने तथा पर्यावरण को हरा भरा बनाने की अपील की गई ।
पुनः रैली कॉलेज परिसर में जाकर संपन्न हो गई ।
इसमें लगभग 55 स्वंयसेवको ने भाग लिया ।जिसमें मुख्य रुप से रंजीत कुमार, प्रिंस कुमार, मकेशर पंडित ,सन्नी सुमन ,सुजीत कुमार ,अरुण अमृत ,रितेश, विशाल ,त्रिपुरारी, इंजीनियर ,मोहम्मद शमशाद , किसन ,खुशबू ,संध्या ,आरती, रोशनी ,ममता ,गिनी ,नूर समा कुमारी अनीषा नितु रजनीकांत, समीर, निधि प्रीति प्रियंका मिक्की फैजान ,बादल ,दीपक ,अभिमन्यु आदि ने भाग लिया ।।




Recent Comments