छपरा। सारण में सोमवार की शाम अपराधियो ने दूसरी घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार एकमा में बेखौफ अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी।घटना में सुपर मार्केट के पास चौरसिया जनरल स्टोर के मालिक संजय चौरसिया को गोली लगी है।जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियो ने गोली मार दी।जिसमे एक को पकड़ा गया है।हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।आपको बता दें कि परसा में आज ही अहले सुबह एक युवती को अपराधियो ने गोलियों से भून मौत की घाट उतार दिया ।