
मांझी। विज्ञान व अर्थयुग के इस दौर में आध्यात्मिक ज्ञान मानव के लिए संजीवनी है तथा ज्ञान के अभाव में मानव पशु के समान है। यह बातें सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने गुर्दाहां कला में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। ततपश्चात महर्षि मेंही के परम शिष्य व कथावाचक आनंद स्वरूप महाराज ने आत्मा व परमात्मा के सानिध्य की विशद ब्याख्या की। मौके पर सन्त गोपाल दास हेमनारायण सिंह रमाशंकर मिश्र शांडिल्य मनोज प्रसाद जय किशोर सिंह तथा गुरुचरण शर्मा आदि मौजूद थे।




Recent Comments