छपरा: अब बीडीओ डीडीसी राज नही पंचायतीराज से होगा पंचायतों का विकास, वार्ड सदस्यों की बढ़ेगी जिम्मेवारी, मुखिया और वार्ड के कैबिनेट से होगा पंचायत में विकास कार्य , अब बीडीओ और डीडीसी के जगह प्रखंड और जिलास्तर पर पंचायती राज के पदाधिकारी करेंगे योजनाओ की मॉनिटरिंग, बदलेगा पंचायतीराज व्यवस्था। उक्त बातें सारण स्थानीय निकाय के निवर्तमान पार्षद ई सचिदानंद राय ने कही।
आज श्री राय अपने जनप्रतिनिधि आभार और सम्मान योजना के तहत बनियापुर के कमता, भट्ठी, इसुआपुर के निपनिया पंचायत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के दौरान नव निर्वाचित पँचायत प्रतिनिधियो को संबोधित किया और उन्हें बेहतर कार्यं करने के लिए प्रोत्साहित किया, उन्होंने बताया कि अब तक पँचायत की व्यवस्था बीडीओ और डीडीसी का हस्तक्षेप से बिकास कार्यो पर बुरा असर पड़ रहा था, पंचायतीराज मंत्री ने इस मे बड़ा बदलाव किया है और इसके लिए जिला और प्रखंड स्तर पर पंचायतीराज पदाधिकारी की नियुक्ति होगी, और अब पंचायतीराज कें मामलों में बीडीओ और डीडीसी का हस्तक्षेप खत्म होगा, पंचायत का विकास अब पंचायत सरकार भवन से चलेगा, उन्होंने कहां की पंचायत के घर घर नल से जल पहुचना और प्रत्येक घर से कचरा प्रबंधन वार्ड सदस्य करेंगे, इसके लिए सफाईकर्मी की नियुक्ति होगी और पंचायत को स्वक्ष पंचायत और निर्मल बनाने राज्य सरकार कृत संकल्पित है, उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगेंगे साथ ही इन लाइट पोस्ट पर कैमरा भी लगाया जाएगा, जिस से हर गतिविधि पर सरकार की नजर रहेगी, वार्ड सदस्यों की जिम्मेवारी बढ़ेगी तो उन्हें रोजगार भी मिलेगा, जिससे वार्ड सदस्य अपने वार्ड में बेहतर कार्य कर सकेंगे, श्री राय ने कहा कि पंचायत को हाईटेक बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों का अहम रोल है, उन्होंने इस मौके पर वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया