रोगी ले जाने के बहाने अपराधियों ने एम्बुलेंस लिया फिर रास्ते में हथियार का भय दिखाकर स्कॉर्पियो लूट फरार
पुलिस ने ड्राइवर की निशानदेही पर एम्बुलेंस को किया बरामद
अपराधियों और लूट की स्कॉर्पियो की खोज में पुलिस ने कई ठिकानों पर की छापेमारी
अमनौर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जहरी पकड़ी के पास एम्बुलेंस सवार अपराधियों द्वारा हथियार के बल स्कॉर्पियो लूटने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में स्कॉर्पियो मालिक व हुस्सेपुर डबरा पार निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र सुनील कुमार ने अमनौर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें बताया गया है कि अपनी बहन के ससुराल परसा से न्योता कर अपने स्कॉर्पियो से अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ घर लौट रहा था कि प्राथमिक विद्यालय जहरी पकड़ी के पास एक एम्बुलेंस से ओवरटेक कर मुझे रोक दिया तथा उसमें सवार दो अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर मुझे तथा मेरे पुत्र का हाथ पैर रस्सी से बांध दिया व आंख पर पट्टी बांध दिया और एक घंटे तक स्कॉर्पियो पर इधर उधर घुमाने के बाद पचलख मंदिर के पास मुझे तथा मेरे पुत्र को उतारक स्कॉर्पियो लेकर परसा की ओर चलते बने. वहीं एमपीएलएडीएस के तहत सदर अस्पताल मेें चल रहे एम्बुलेंस के चालक जयराम गिरि द्वारा टाउन थाना में मंगलवार की देर रात लिखित शिकायत दिया गया है कि दो व्यक्तियों द्वारा पीएमसीएच में रोगी को भर्ती कराने की बात कह एम्बुलेंस पर सवार हो गए और हथियार के बल मुझे बंघक बनाकर आवारागर्दी करते हुए इधर उधर घुमाते रहे फिर कुछ घंटों के बाद छपरा में उतार दिया और एम्बुलेंस लेकर फरार हो गए. इसकी सूचना पर भाजपा नेता राकेश सिंह ने सारण एसपी से देर रात फोन पर बात कर इसकी सूचना दिया .जहां पुलिस ने एम्बुलेंस चालक के बताए गए जगहों पर छापेमारी भी की गयी. इधर पुलिस ने उक्त एम्बुलेंस को बरामद कर लिया है. जबकि लूटी गई स्कॉर्पियो की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.
-/-




Recent Comments