
स्कूली फूटबॉल के सेमीफाइनल में मढ़ौरा जीता, 15 अगस्त को दिघवारा से होगा मुकाबला
मढ़ौरा (सारण):
जिला स्तरीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में मढ़ौरा ने रिविलगंज को पैलान्टी सू आउट में रिविलगंज को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया I जिला स्टेडियम में खेले गए मैंच में पुरे समय तक दोनों टीम के तरफ से कोई गोल नहीं हो सका I बाद में पैलान्टी सू आउट में मढ़ौरा के स्कूली बच्चों ने मिले पांच अवसर में तीन गोल किये I दूसरी तरफ रिविलगंज पांच अवसर में एक मात्र गोल कर सकी I मुकाबले को 3-1 से जीत कर मढ़ौरा की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया I 15 अगस्त मढ़ौरा के स्कूली बच्चों का फाइनल मैंच दिघवारा से होगा I दिघवारा की टीम पहले ही फाइनल में प्रवेश कर लिया है I सेमीफाइनल मैच को देखने सारण सुब्रत कुमार सेन और एसपी हरकिशोर राय भी पहुंचे और स्कूली बच्चों का उत्साह बढाया I मैंच के दौरान मढ़ौरा स्कूल नयनमणि कुमार, अनिल कुमार दुबे, सुरेस सिंह,प्रभाकर सिंह,विक्रमा प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे I
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा सारण




Recent Comments