Θ बेतिया – आधा लिया जाए आवेदन शुल्क :- विद्यार्थी परिषद

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिहार के प्रांत सह मंत्री एवम बिहार विश्विद्यालय, मुजफ्फरपुर के छात्र नेता रौशन कुमार ने बताया कि सत्र 2020- 23 स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए आवेदन शुल्क बिहार विश्वविद्यालय द्वारा ₹600 मांगा जा रहा है यह सूचना हमको विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से मिला।उन्होंने बताया कि बिहार विश्विद्यालय स्नातक में नामांकन के लिये परीक्षा नही ले रहा नबंर के आधार पर मेरिट लिस्ट बना रहा है फिर भी समझ नही आ रहा है कि मेरिट लिस्ट बनाने में उसे 600 रुपया का खर्च कहा आ रहा जबकि उसे छात्रों का बस डाटा स्टोर कर के मेरिट लिस्ट बनाना है।बिहार विश्विद्यालय सबके सामने करोड़ो का घोटाला कर रहा है लेकिन विद्यार्थी परिषद ऐसा नही होने देगी। प्रदेश सह मंत्री रौशन कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले में बिहार विश्विद्यालय के रजिस्ट्रार तथा कुलपति दोनो से बात कर के आग्रह किया कि स्नातक के आवेदन का शुल्क को आधा लिया जाए जिसपर विश्विद्यालय के दोनो पदाधिकारी ने कहा कि वे इस पर कल कोई निर्णय लेंगे। रौशन कुमार ने विश्वास जताया है कि फैसला छात्र-हित मे होगा ऐसा उम्मीद है।इस अवसर पर जिला संयोजक सुजित मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंशु सिंह राजपूत,चन्दन सैनी,अभय कुशवाहा, तथा प्रशांत मौर्य ने कहा कि बेतिया से ही गांधी जी ने निलहों के खिलाफ आंदोलन करके देश को आजादी दिलाई थी वैसे ही इसी बेतिया की धरती से बिहार विश्विद्यालय के छात्र विरोधी रवैया के खिलाफ मुहिम की शुरुआत की है और हमें विश्वास है कि हम छात्रों को न्याय दिलाने में सफल होंगे।
भवदीय
रौशन कुमार
प्रदेश सह मंत्री,बिहार ABVP
9006668123