
सिवान: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी (दिल्ली) को अध्यक्ष और प्रसन्ना मोहंती (ओडिशा) को महासचिव चुना गया है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध एनयूजेआई के दो साल में होने वाले चुनाव में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया है।
एनयूजेआई के चुनाव अधिकारी रजत कुमार गुप्ता ने बताया कि वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार डा.अरविन्द सिंह को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर भोपाल के प्रदीप तिवारी, जम्मू कश्मीर के सैयद जुनैद, गुवाहाटी के भूपेन गोस्वामी, हरिवद्वार के रामचन्द्र कन्नोजिया और विजयवाड़ा के पुण्यम राजू को निर्वाचित घोषित किया गया है। सचिव पद पर मथुरा के कमलकांत उपमन्यु, जयपुर के पंकज सोनी, चैन्नई के कता कंडास्वामी और त्रिपुरा के प्रशांत चक्रवर्ती को चुना गया है। श्री गुप्ता ने बताया कि कार्यकारिणी के 31 सदस्यों के लिए चुनाव आमसभा की बैठक के पहले दिन किया जाएगा।

रास बिहारी इससे पहले भी संगठन के अध्यक्ष और महासचिव रहे हैं। प्रसन्ना मोहंती भी दूसरी बार महासचिव चुने गए। सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर एनयूजेआई के अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी, महासचिव शिवकुमार अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सीमा किरण सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है। श्री चौधरी और अग्रवाल ने उम्मीद जताई है कि नए पदाधिकारी पत्रकार जगत की समस्याओं के निराकरण के लिए बेहतर तरीके से कार्य करेंगे।
वहीं नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव को बधाई देते हुए सीवान इकाई के अध्यक्ष ललन सिंह नीलमणि व महासचिव आकाश कुमार ने बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नव निर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव के नेतृत्व में संगठन सशक्त बनेगा । वही बधाई देते हुए परमार मीडिया नेटवर्क प्रा. ली. के निदेशक नवीन सिंह परमार ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संचालित हो रहे आन्दोलन के अगुआ है । इनके एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने से हमारा यह आन्दोलन जल्द ही लक्ष्य को हासिल करेगा ।
एनयूजेआई नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में सीवान के पत्रकारों डाक्टर अशोक प्रियंवद , डाक्टर विजय पाण्डेय, आनंद किशोर मिश्र , मनोज कुमार सिंह, अवधेश शर्मा आदि लोग प्रमुख है ।
✍परमार मीडिया नेटवर्क




Recent Comments