
मांझी(सारण)। मंगलवार की देर रात मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी चन्द्रमा राम के फुस की पलानी में आग लगने से हजारों रुपये की सामग्री के अलावा एक गाय की जलने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य गाय जलने से बुरी तरह जख्मी हो गई। आग बुझाने के क्रम में गृह स्वामी चन्द्रमा राम भी झुलस गए। मांझी पुलिस ने मांझी पीएचसी भेजकर उनका इलाज कराया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बाद में अग्निशामक वाहन द्वारा आग बुझाई गई। आगलगी में अनाज भूसा जलावन चौकी खटिया व कपड़े आदि जल गए। पीड़ित रामेश्वर राम ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से नही बल्कि गांव के ही एक ब्यक्ति द्वारा बदला लेने की नीयत से लगाई गई है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। सीओ दिलीप कुमार ने पीड़ित परिजनों को निर्धारित राशि उपलब्ध करा दी है।




Recent Comments