लियो क्लब छपरा टाउन में मुंबई हमले में शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया याद

छपरा: अंतर्राष्ट्रीय स्वयं सेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन की युवा इकाई लियो क्लब छपरा टाउन में 26/11 के मुंबई में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों को याद किया. क्लब के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
अध्यक्ष अली अहमद ने बताया कि हम उन शहीदों को याद कर रहे हैं जो लोगों की जान बचाने में शहीद हुए. हम उन नागरिकों को भी याद कर रहे हैं जिन्होंने अपनी जान मुंबई में हुए आतंकी हमले में गवाई थी.
इस अवसर पर लियो डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कुंवर जायसवाल, लायंस क्लब छपरा टाउन के अध्यक्ष मयंक जायसवाल, सचिव सतीश पाण्डेय, लियो सचिव सनी पठान, उपाध्यक्ष विकास समर आनंद, रोट्रेक्ट क्लब छपरा सिटी के अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, कुमार विभूति, शुभम पांडेय, राशिद रिज़वी, विक्की, आशिष सोनी, मोहम्मद सलमान इत्यादि सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.




Recent Comments