तरैया, सारण। प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय तरैया में गुरुवार को पुलिस छात्र संवाद गोष्ठी का आयोजन हुआ। तरैया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस सप्ताह के तीसरे दिन हुए इस छात्र संवाद गोष्ठी में बच्चों ने थानाध्यक्ष से खुलकर बातचीत किया। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बच्चों के प्रश्नों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को देखकर आप डरे नहीं पुलिस निर्दोष व्यक्ति को कुछ नहीं करती है। पुलिस पब्लिक की फ्रेंड होती है और विषम परिस्थिति में भी पब्लिक की मदद करती है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी को दोषी व्यक्तियों को सजा दिलाने में पुलिस को मदद करनी चाहिए। मौके पर प्रधानाध्यापक बबन सहनी, मोहम्मद अनीस समेत अन्य लोग उपस्थित थे।