पत्नी से मारपीट पति को पड़ा महंगा, गिरफ्तार
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट :
डोरीगंज/सारण :
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के नराँव गाँव निवासी एक विवाहिता को उसके पति द्वारा दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे नराँव गाँव निवासी विवाहिता पुजा देवी ने अवतार नगर थाने मे अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि तीन वर्ष पुर्व दिधवारा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गाँव निवासी सुरज कुमार उर्फ लखन साह के मेरी साथ शादी हुई थी ।
शादी के बाद से ही मेरे पति द्वारा दहेज के लिए मारपीट की जाती थी और दो लाख रुपए देने के लिए दबाव बनाया जाता था । दहेज नही देने पर मेरे पति ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को ए एस आई रामानन्द पटेल के नेतृत्व मे छापेमारी की गयी और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।