घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो सारण तटबंध के रास्ते को किया जाम।
घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय प्रशासन ने लोगों को समझाया।

पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र के कोंध खीरी टोला में शुक्रवार की देर रात कुछ शरारती तत्वों ने एक झोपड़ीनुमा बथान में आग लगा दी।जिसमें रखे हजारों रूपये मूल्य के फर्नीचर आदि जल कर राख हो गया।मिली जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार सिंह का झोपड़ीनुमा बथान बाॅध के किनारे था जहाँ हमेशा लोग उठते बैठते थे। जिसमे शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।आग की लपेटे देख गाँव से ग्रामीण दौड़ कर आये लेकिन तबतक झोपड़ी पुरी तरह जलकर राख हो गया।इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो सारण तटबंध के रास्ते को बंद कर जाम किया।जिसके कारण तटबंध से होकर जानेवाले लोगों को काफी परेशानी हुई।
घटना की सूचना पाकर स्थानीय थानाध्यक्ष के डी यादव, एएसआई अजित सिंह, अजय कुमार सहित दर्जनों पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर लोगों को समझाया तथा बंद रास्ते को खुलवाया।ग्रामीणों का कहना था कि बाँध पर बथान रहने के कारण यहाँ देर रात तक लोग उठते बैठते थे जिससे असमाजिक तत्वों को गैर कानूनी कार्य करने में परेशानी हो रहीं थी।शायद इसी वजह से झोपड़ी को जलाया गया है ।थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments