
जनता सेवा केन्द्र ने किया राहत सामाग्री का वितरण
डोरीगंज(सारण)वैश्विक महामारी कोरोना को ले मजदूर वर्गों का रोजगार छीन जाने के कारण उनके सामने दो वक्त की रोटी की लाले पड़ने लगे हैं। इस परिस्थिति में जनता सेवा केन्द्र, हरमू रांची के संयोजक गूंजन सिंह ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ कोठियां नरांव के बैनर तले मुसेपुर पंचायत के विभिन्न गांवों व बड़ा गोपाल, गोपालपुर,चैनपुरवां,धर्मबागी गांवों के सैकड़ों गरीब परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। सूखा राशन में चावल,दाल,आलू, सोयाबीन, करू तेल,साबून आदि शामिल थे। बताते चले कि गूंजन सिंह के द्वारा रांची जिले के विभिन्न गांवों में बीस हजार से अधिक गरीब परिवारों के बीच इस वैश्विक महामारी में राशन कीट मुहैया करा चुके हैं। जिसके बाद अपने गृह पंचायत सदर प्रखंड के डुमरी अड्डा व उसके आसपास के पंचायतोथ के विभिन्न गांवों में भी गरीब परिवारों के बीच अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ कोठियां नरांव के बैनर तले करवा रहें हैं। इस अवसर पर कुणाल कुमार सिंह,मुन्ना सिंह,निर्मल सिंह,सन्नी सिंह,रोहित कुमार,मोहित कुमार,आकाश कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments