सारण :शीतलहर से वर्ग 1- 5 तक की कक्षायें स्थगित,आदेश 6 जनवरी तक प्रभावी 
 
छपरा (सारण)
सारण जिले में बढ़ी शीतलहर के कारण प्रशासन ने वर्ग 1 से  5 तक की कक्षायें अगले 6 जनवरी तक स्थगित कर दिया है । बुधवार को जिला प्रशासन ने इस आशय का आदेश निर्गत कर सभी विद्यालयों को आदेश अनुपालन के लिये पत्र जारी किया । जिसमें वर्ग 6 और वर्ग 6 से ऊपर के भी कक्षायें अब पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होंगे । जबकि पूर्व के आदेश में सभी कक्षायें पूर्वाह्न 9 बजे से शुरू होते थे । अब विद्यालयों को नये आदेश के अनुपालन करतें हुये वर्ग 6 और  वर्ग 6 से ऊपर की कक्षायें पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होगी। जबकि वर्ग 1-5 तक की कक्षायें 6 जनवरी तक स्थगित रहेगी । ये आदेश तत्काल प्रभाव से अगले 6 जनवरी तक प्रभावी रहेंगा ।  ज्ञात हो की जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का रुख बदला है । पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है । एकाएक मौसम के तापमान गिरने से जिला प्रशासन ने निचली वर्गो की कक्षायें स्थगित रखने का निर्णय लिया है ।