
पटना(अनूप नारायण सिंह)।हिंदू समाज पार्टी के संगठन मंत्री सुरज कुमार में गोपालगंज सत्तर घाट पुल के सटे सहायक पुल के एप्रोच रोड के बाढ़ के पानी में बह जाने के मामले को काफी गंभीर बताया उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार व उनके पदाधिकारी मामले की लीपापोती में लगे हुए हैं यह पूरी तरह आपराधिक मामला है और इससे सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है जिस पुलिया का एप्रोच बहा है क्या उसके निर्माण में सरकारी राशि नहीं लगी है क्या उसकी जिम्मेवारी बिहार सरकार की नहीं है क्या उससे लोगों का आवागमन बाधित नहीं हुआ है इसका जवाब सरकार दे. जिला प्रशासन व राज्य सरकार दोषी पदाधिकारियों तथा ठेकेदारों को बचाने के लिए निर्दोष ग्रामीणों को झूठे मामले में फंसा रही है विपक्ष भी सिर्फ और सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा कर लोगों की सहानुभूति अर्जित करना चाहता है पूरा मामला भ्रष्टाचार का है और इस पूरे मामले को लेकर उनकी पार्टी प्रदेश भर में आंदोलन करेगी. सूरज कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता हाहाकार कर रही है नीतीश सरकार चुनावी तैयारी में लगी हुई है कोरोना अब जानलेवा हो गई है स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है गोपालगंज जिले में स्थिति और भयावह है कहीं भी सरकारी तंत्र सजग नहीं दिख रहा है ऐसे में जनता खुद को ठगी हुई महसूस कर रही है. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज पार्टी आम आवाम की आवाज बनेगी लोगों की जन समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक लेकर जाएगी जनप्रतिनिधियों को विगत 5 वर्षों का हिसाब देना होगा क्योंकि जनतंत्र में जनता ही मालिक है




Recent Comments