भारत बन्द के दौरान पुलिसिया कार्यवाई के विरुद्ध में फकुली पंचायत के लोग 20 एवं 21 अप्रैल को छपरा में देंगे धरना –
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट :
डोरीगंज-:
“””””””””””
10 अप्रैल को भारत बन्द के दौरान मुफ्फसील थाना क्षेत्र के फकुली पंचायत के लोगो पर की गयी पुलिसिया कार्यवाई के विरुद्ध फकुली पंचायत के ग्रामीणों ने छपरा म्युनिसिपल चौक पर 20 एवं 21 अप्रैल को दो दिवसीय धरना पर बैठने का निर्णय लिया ।
इस संबंध मे पंचायत के मुखिया सुमित कुमार सिंह ने जिला दंडाधिकारी को एक आवेदन सौपा है जिसमे उन्होंने ने माँग की है कि धरना के दिन सारण पुलिस के द्वारा कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए ।