मढ़ौरा ।
बाइक लूटकांड मडं शामिल रहे एक अपराधी को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । मामले में पुअनि लालबाबू प्रसाद ने एक प्रयोग प्राथमिकी दर्ज कराया है । पुलिस ने अपराधी का नाम इसुआपुर महुली निवासी नन्दकिशोर साह का पुत्र अमित कुमार बताया गया है । अमित ने पुलिस से अपनी स्वीकृति बयान में मढ़ौरा सहीत अन्य थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन लूट मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है । इसमें मढ़ौरा थाना के भावलपुर से हुई दो लूट के मामले शामिल है । अमित ने पुलिस को लूट कांड में साथ रहे अपने अन्य साथियों का भी नाम बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।




Recent Comments