इसुआपुर में टीकाकरण के बाद ढ़ाई माह के बच्चे की मौत
इसुआपुर (सारण) : इसुआपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ढ़ाई माह के बच्चे का टीकाकरण के बाद मौत हो जाने से परिजनों ने आक्रोश व्याप्त है.परिजनों का आरोप था कि बच्चे को नियमित टीकाकरण के दौरान टीका लगाए जाने के बाद ही उसकी मौत हुई है. मृत बच्चा स्थानीय थाना क्षेत्र के अगौथर सुंदर गांव निवाासी कमलेश सिंह का पुत्र सागर बताया जाताा है।स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर विजय किशोर प्रसाद ने बताया की शुक्रवार दोपहर में स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 09 बच्चों को नियमित टीकाकरण व पोलियों की खुराक दी गयी थी। बच्चे को नियमित टीकाकरण में पेंटा और पीसीवी टीकाकरण हुआ था. जिसमें मृतक बच्चा भी था। देर शाम को बच्चे को बुखार की शिकायत लेकर परिजन बच्चे को अस्पताल लाए थे।बुखार पीड़ित बच्चा को पारासिटामोल दी गई थी । दवा लेने के बाद परिजन घर चले गये थे। शनिवार को परिजनों की शिकायत पर छपरा से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने सभी आठ बच्चों के घर जाकर स्वास्थ्य जांच किया । जिसमें सभी बच्चे स्वस्थ्य पाए गये है। टीकाकरण कें कारण एक बच्चे की मौत का आरोप परिजन लगा रहे है। लेकिन बीती रात ही शव दफना देने से मामले में अभी स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता है।परिजनों द्वारा हंगामा की खबर पर पूछे जाने पर इसुआपुर थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने इससे इंकार किया।