
लियो क्लब के सचिव विकास ने रक्तदान कर बचाई रोगी की जान
छपरा : समाज सेवा में अग्रणी अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के सचिव लियो विकास कुमार ने अस्पताल में भर्ती गंभीर बिमारी से जुझ रहे एक जरूरतमंद मरीज को एक युनिट रक्तदान किया । रक्त पाकर मरीज के परिजनों ने लियो क्लब का आभार प्रकट किया एवं साथ हीं कहा कि आप जैसी युवाओं की संस्था जब तक है कोई भी जरूरतमंद मरीज को रक्त का अभाव नहीं होगा ।उक्त मौके पर मौजुद रक्तदाता लियो विकास ने कहा कि लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा प्राय: रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिये की जाती है एवं साथ हीं कहा कि रक्तदान कर सही मायने में एक इंसान दूसरे इंसान के काम आता है अत: सभी लोगों को इस नेक कार्य के लिये आगे आना चाहिये, उन्होंने बताया कि वह स्वयं अब तक पाँच बार रक्त-दान कर चुके हैं ।

इस पुनीत मौके पर लियो क्लब के उपाध्यक्ष लियो अमरनाथ, सचिव लियो विकास, लियो अली, लियो अनुरंजन, लियो पिन्टू गुप्ता, लियो नारायण जी आदी सद्स्य लियो विकास का हौसला अफजाई करने हेतू मौजुद थें ।उक्त जानकारी लियो क्लब के पी आर ओ लियो आलोक गुप्ता ने दी ।




Recent Comments