नालंदा : जिले भर के सौ स्वच्छताग्राहीयों को पीएचइडी में सर्वे व जियो टैगिंग के कार्यों में किया गया सेलेक्शन⏺️बिहार शरीफ- जिले भर के स्वच्छता ग्राही यों के लिए पीएचईडी विभाग ने प्रत्येक प्रखंड से चयनित स्वच्छता ग्राही यों को सर्वे के कार्य एवं जियो टैगिंग के लिए चुना है। सोमवार को इस कड़ी में 100 स्वच्छता ग्राही यों को सिलेक्शन किया गया एवं आवंटित पंचायतों में उन्हें सर्वे के कार्य एवं जियो टैगिंग लिए पंचायत में भेजा गया। इसके लिए विभाग के एप्स के माध्यम से जियो टैगिंग करने के साथ ही जिले भर के खराब पड़े चापाकल का सर्वे एवं उनके रखरखाव की स्थिति व आदतन तन जानकारी के लिए कार्यों में लगाया गया। राष्ट्रीय स्वच्छता ग्राही संघ के जिला इकाई द्वारा विशेष मांग पर स्वच्छता ग्राही यों को सभी प्रखंडों से चयनित कर उन्हें विभाग के विभिन्न कामों में लगाया जा रहा है जल्द ही अन्य विभागों के द्वारा भी बाकी बचे स्वच्छता ग्राही यों को लगाए जाने की उम्मीद है नालंदा जिला स्वच्छता ग्राही संघ के जिला अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि सभी स्वच्छता ग्राही यों को विभिन्न मानव बलों के कमी को देखते हुए विभाग द्वारा लगाया जा रहा है जल्द ही स्वच्छता ग्राही यों को अन्य विभागों में भी सामंजस्य करने की मांग की गई है इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष कुमुद रंजन सिंह, मनोहर कुमार, भूषण कुमार, पंकज कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों से आए स्वच्छता ग्राही शामिल थे।