
मढ़ौरा(सारण). स्थानीय थाना क्षेत्र के शिल्हौरी पश्चिम टोला निवासी लालबाबू राय का 13 वर्षिय पुत्र रोहित कुमार उर्फ राजीव मंगलवार दोपहर से लापता हैं, जिसको लेकर किशोर की माँ सुनीता देवी ने अपने पड़ोसी तीन लोगों को नामजद आरोपित कर मढ़ौरा थाने में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अपहृत किशोर गांव से शिल्हौरी चौक पर बिस्कुट खरीदने गया हुआ था, जो देर शाम तक घर नहीं लौटा.जिसके बाद परिजनों ने काफी रात तक खोजबीन किया.लेकिन कुछ अतापता नहीं चलने पर वुधवार को थाने में आवेदन देकर पड़ोसी कांग्रेस राय, बैधनाथ राय ,विकास राय समेत तीन चार अज्ञात को आरोपित कर के बताया गया है कि पीड़ित परिवार पटना में रहता है. छठ पूजा में घर आया हुआ है. पड़ोसी पट्टीदारों द्वारा हमेशा बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी जाती है. इसलिए अपहरण का खेल उसी के कड़ी में किया गया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बसलेश्वर राय ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है.




Recent Comments