• तीन फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी

परवेज अख्तर (सिवान)

लकड़ी नबीगंज (सिवान) : नबीगंज ओपी के लखनौरा सब्जी मंडी में लूट की घटना में शामिल दो लूटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को मंडल कारा सीवान भेज दिया. दोनों लूटेरे लूट कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है. गिरफ्तार एक अपराधी लखनौरा का हरीओम प्रसाद तो दूसरा गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा निवासी बताया जा रहा है. इनलोगों के स्वीकारोक्ति ब्यान में इस लूट कांड में शामिल तीन अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. यह छापेमारी बसंतपुर एवं लकड़ी नवीगंज पुलिस की संयुक्त रुप से कर रही है. ज्ञात हो कि लखनौरा सब्जी मंडी में गत 12 जनवरी को दिन दहाड़े थोक सब्जी विक्रेता शौकत अंसारी से तेरह लाख रुपए अपाची बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया था. उनके विरुद्ध शौकत अंसारी ने प्राथमिकी कांड संख्या 13/ 2020 दर्ज कराया था. छापेमारी दर्ज करने के बाद अपराधियों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी जारी थी. पुलिस कप्तान अभिनव कुमार के निर्देश पर बसंतपुर थानाध्यक्ष रंधीर कुमार गिरफ्तारी में जुटे हुये थे. पुलिस शुरू में संदेह के आधार पर कई लोगों को पुलिस हिरासत मे लेकर पुछताछ की. इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली. हालांकि लूट की रकम बरामद करने में पुलिस असफल है.