तरैया(सारण) 18.01.2020 :आगामी 02 फरवरी को पटना में शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाने को लेकर शनिवार को रामपुर महेश में पिछड़ा-अतिपिछड़ा और दलित समाज की एक बैठक जदयू नेत्री सह जेपी विश्वविद्यालय छपरा की सीनेट सदस्य राखी कुशवहा की अध्यक्षता में हुआ।जिसमें लोगों को सम्बोधित करते हुए जदयू राज्य कार्यकारिणी सदस्य नन्दकिशोर कुशवाहा ने कहा कि जगदेव प्रसाद का कथन था कि जो सबसे पीछे है।उसे आरक्षण देकर आगे बढ़ाओ और आपके बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह करके दिखाया है।नितीश कुमार धन्य है जिन्होंने आज जगदेव प्रसाद के सपनों को साकार किया है।पंचायती चुनाव में मुख्यमंत्री ने आरक्षण देकर पिछड़ा,अतिपिछड़ा और दलित समुदाय को आगे बढ़ाया है।पहली बार जब पंचायती चुनाव हुआ था तब गाँवो में बिजली नहीं थी आज हर घर मे बिजली है,सड़क है और सुरक्षा है।लड़किया साइकिल से पढ़ने जा रही है।इसलिए आगामी 02 फरवरी को अधिक से अधिक की संख्या में छपरा जिले से आपलोग रविन्द्र भवन हॉल पटना चले जहाँ हमलोग जगदेव प्रसाद की जयंती मनायेंगे।जदयू प्रदेश युवा अध्यक्ष रत्नेश कुमार भास्कर ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन शक्ति को जागृत करने के लिए जयंती मनयी जाती है।जयंती के माध्यम से महापुरुषों के त्याग एवम बलिदान को याद किया जाता है।फिर शहीद जगदेव प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डाला।बैठक में जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाहा,डॉ. असलम,धर्मेन्द्र साह, वीरेन्द्र सिंह, आभा रानी,चन्देश्वर राम,सरपंच ललन राम,दिनेश कुशवाहा, ब्रजकिशोर राणा,अतुल कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।