परवेज अख्तर (सीवान)
पचरुखी(सीवान) प्रखंड के मखनुपुर पंचायत के सादिकपुर गांव में विगत दिनों पीसीसी का कार्य पंचायत के मुखिया और रोजगार सेवक के द्वारा कार्य कराया गया है जिस कार्य में काफी अनियमितता है । उक्त आरोप मुखिया प्रत्याशी रहे प्रदीप कुमार सिंह ने लगाई है । बताया जाता है कि सादिकपुर गांव में लालबाबू सिंह के घर से महंत सिंह के घर तक पीसीसी कार्य मुखिया और रोजगार सेवक के द्वारा कराया गया है ।ग्रामीणों की माने तो कार्यस्थल पर कहीं बोर्ड नहीं लगाया गया है वहां पर आम ग्रामीण का कहना है कि जो पीसीसी का कार्य हुआ है बालू सीमेंट गीटी की मात्रा से कम लगाया गया है गुणवत्ता पूर्ण नहीं बनाया गया है है पंचायत के मुखिया देवनाथ शाह ने बताया कि मानक के हिसाब से कार्य करा दिया गया है जबकि इनके साथ हारे हुए मुखिया प्रदीप कुमार सिंह सादिकपुर के हे रहने वाले हैं का कहना है कि हमारे गांव में जो कार्य पीसीसी का निर्माण हुआ है गुणवत्ता पूर्ण नहीं कराया गया है कार्य में लीपापोती किया गया है श्री सिंह का कहना है कि इसकी लिखित शिकायत जिला अधिकारी और मुख्यमंत्री से शिकायत किया जाएगा।




Recent Comments