छपरा। आज दिनांक 31/01/ 2021 को सारण जनता दल यूनाइटेड के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर के अध्यक्षता में दहियावा स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया ।इस बैठक में मुख्य रूप से सारण जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष तथा सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद थे। अध्यक्ष श्री राठौर ने प्रदेश से प्राप्त निर्देश को सभी को विस्तृत रूप से बताया एवं चर्चा किया। सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही ।सभा का संचालन मनोज कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिन्द्र सिंह, ने किया।इसमे मुख्य रूप से संगठन में पवन श्रीवास्तव, प्रभाष शंकर, गामा सिंह ,सत्यनारायण सिंह उमाशंकर चौधरी राजेश सिंह,संजीत सोनी, हुसैन अंसारी, राजकुमार जी राजीव कुमार कुशवाहा पवन सिंह ,मोहम्मद शहाबुद्दीन राजकुमार कुशवाहा ,विगन महतो छविनाथ सिंह रामाधार सिंह गुड्डू सिंह मुखिया जी माधवेंद्र सिंह संजीव सिंह अविनाश कौशिक मनोज सिंह सुनील सिंह श्री प्रकाश सिंह ललन सिंह राकेश सिंह डॉक्टर सोहेल अख्तर, जयप्रकाश भारती ,ब्रजेश जी,राकेश कुमार ,दयानंद सिंह,गजेंद्र सिंह,मौजूद थे।