चन्र्दशेखर यादव
एकमा, सारण । जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा की अंगीभूत इकाई नन्दलाल सिंह महाविधलय के संस्थापक स्वर्गीय नन्दलाल सिंह की प्रतिमा का संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर जेपी यूनिवर्सिटी,छपरा के कुलपति डा फारूक अली एवं महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया । इस मौके पर सांसद निधि कोष से महाविद्यालय परिसर में निर्मित बालिका कामन रूम का उद्घाटन भी किया गया ।
अनावरण सह उद्घाटन समारोह सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद ‌श्री सिग्रीवाल ने कहा कि सारण जिले के दाऊदपुर के जैतपुर जैसे ग्रामीण इलाके में भले ही यह कालेज स्थापित है , परन्तु यह एकमा,चैनवा,दारौंदा,कोपा सम्हौता तक की लड़कियों के उंच्च शिक्षा का यह पसंदिदा कालेज बन गया है ।उन्होंने अपनी निधि कोष से हर तरह का की घक सहयोग जो तकरीबन 15लाख तक का होगा देने की घोषणा भी की ।
इस मौके पर जेपी यूनिवर्सिटी,छपरा के कुलपति डा फारूक अली ने पीजी क्लास चालू करने की जानकारी दी । इस अव सर पक्षर काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित थे । स्वागत भाषण कालेज के प्राचार्य पी के श्रीवास्तव ने दिया । जबकि प्रतिकुलपति लक्ष्मी नारायण सिंह ने स्वर्गीय नन्दलाल सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा किया । प्रारंभ में कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया ।पूर्व प्राचार्य परमेश्वर सिंह के धन्यवाद भाषण के साथ समारोह का समापन हुआ।